Sunday, August 14, 2011

मैहर में हुआ मेरा मुंडन संस्कार

हेल्लो दोस्तों
  इस बार मै आपको मैहर ले जाऊंगा जहा माता शारदा देवी विराजमान है


चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है .. ... ... हम दिल्ली वासी ये गाना अक्सार माता वैष्णव देवी के लिए गाते है पर भारत में ऐसी और भी देवियाँ है जिनके बुलावे पर भक्त नंगे पांव दौड़े चले जाते है.
ऐसी ही माता है मैहर की शारदा माता जहाँ भक्तों का ताँता लगा रहता है . लोग मन्नत मांगने यहाँ आते है और मन्नत पूरी होने पर माता का धन्यवाद देने.
एक  और काम है जिसके लिए लोग यहाँ आते है और वो है बच्चो का मुंडन संस्कार. हम भी इसी मकसद से माता के दरबार में गए. भई मेरा मुंडन जो होना था.


वैसे भी अपने लम्बे बालों से मै पूरी गर्मी परेशान रहा और अगर इस महीने यानि ११ महीने भी मेरा मुंडन न होता तो मुझे पूरे एक साल और इन्तजार करना पड़ता जो काफी मुश्किल काम था.
सो मम्मा डैडी ने सोचा कि ११ महीने में ही मेरा मुंडन हो जाना चाहिए.
सो हम सब पहुँच गए माता के दरबार में. मै मम्मा डैडी,अर्चना बुआ, कल्पना बुआ आशुतोष फूफा जी,बड़े फूफा जी और आचल और आयुष.
माता के मंदिर में आकर जाने का मन नहीं करता
वहा हर नज़ारा आपको अपना बना लेता है

हम सब वहां ट्राली से गए बड़ा मज़ा आया. मुझे भी और आयुष और आँचल को भी
आयुष अर्चना बुआ और आशुतोष फूफाजी का बेटा है मुझसे बस एक हफ्ते बड़ा है पर बहुत रोता है


कई बार तो मुझे उसको चुप करवाना पड़ा
मदिर में मेरे कई चाहने वाले भी मिल गए जिन्होंने मेरे साथ कई फोटो खिचवाई.

 फिर हम नीचे आ गए जहा मेरा मुंडन हुआ

  मै बिलकुल भी नहीं रोया क्योंकि मै एक अच्छा बच्चा जो हूँ.


मैहर जाकर मुझे तो बड़ा अच्छा लगा इसलिए मै आपसे कहता हूँ एक बार मैहर जरुर जाना . माँ शारदा के दर्शन के लिए






Monday, June 20, 2011

मेरा पहला फादर्स डे


हेलो दोस्तों
जैसा कि आप  सभी जानते है कि १९ जून का फादर्स डे था आप सभी ने अपने पापा, डैडी या बाबूजी को विश तो जरुर किया होगा बिना इस बहस में पड़े कि यह तो पश्चिम का त्यौहार है या हम तो साल भर पिता को याद करते है.उनका ख्याल रहते है.मेरा तो मानना है कि ख़ुशी मनाने का कोई भी मौका हाथ से जाने नहीं देना चाहिए.भई आप माने या न माने पर अब हम भारतियों के पास भी अपने रिश्तों के लिए कुछ समय निकाल नहीं पाते है.

कई बच्चे तो ऐसे भी है जिन्होंने अपने पापा को ओल्ड एज होम भेज दिया है ये कहकर कि वहा आप आराम से रहेंगे. अब ये तो मेरे जैसा बच्चा भी समझता है कि अपनों के बिना कोई भी खुश नहीं रह सकता. तो क्या अपने पापा को यूँ छोड़ने वालों को उनकी आँखों में तड़प नहीं दिखती? 
 इसीलिए मै कह रहा हूँ कि अब हम भी धीरेधीरे अपने रिश्तों को खोते जा रहे है.  तो क्यों न त्यौहार के बहाने से इन रिश्तो की मिठास को जी लें. क्यों ठीक कहा न मैंने?

 हर त्यौहार की तरह ये भी मेरा पहला फादर्स डे था तो मै तो इसके लिए काफी excited था. मैंने डैडी को सुबह सुबह ही विश कर दिया. हाँ इतना जरुर है कि डैडी मेरी भाषा समझ नहीं पाए पर मेरी भावनावों को उन्होंने जरुर समझा होगा.है न डैडी?
 सॉरी डैडी इस बार बस विश और मेरी किस्सी से काम चला लो. २-३ साल बाद मै आपको गिफ्ट भी दूंगा और हम केक भी काटेंगे.
सभी पापा को हैप्पी फादर्स डे 


                                                               

Sunday, May 29, 2011

मै और मेरे डैड

हेलो दोस्तों,

आज मै आपको अपने डैड के बारे में बताऊंगा. जैसा कि आप जानते है उनका नाम दिनेश देवांगन है. उनके ऑफिस में लोग उन्हें dd के नाम से जानते है.

डैड इंडिया टीवी में कैमरा पर्सन है.
मेरे डैड को आप मिस्टर कूल भी कह सकते है. उनको गुस्सा कम ही आता है. 
उनकी कम्पनी मै सबसे ज्यादा इंजॉय करता हूँ. मम्मा से भी ज्यादा सच.
जब मै और डैड साथ में होते है तो हम बाकि सब को भूल जाते है.

हम सुबह साथ साथ उठते है. डैड के साथ ही मै breakfast लेता हूँ.अरे भाई डैड अपना नाश्ता करते है और मुझे मेरा करवाते है. डैड मुझे बालकनी में ले जाते है.
हम साथ साथ नीचे  सब्जी लेने भी जाते है और कभी कभी दूध और ब्रेड लेने भी जाते है.
आप जानते है आजकल मैंने डैड बोलना सीख लिया है. मम्मा इस बात से मुझसे काफी नाराज है कि मैंने पहला वर्ड मम्मा क्यों नहीं बोला. अरे मम्मा समझ करो डैड बोलना ज्यादा इजी है.

कभी कभी मेरा रोना सुनकर डैड मुझे डाट लगा देते है. फिर तो मै जो ऊँचे सुर में रोता हूँ कि क्या बताऊँ.


काफी टाइम लगता है मुझे चुप करने में. इस बीच मुझे डाटने के लिए डैड को मम्मा से डाट खानी पड़ती है. मज़ा आता है देखकर.

जब तक डैड घर पर होते है वो मेरे साथ खेलते है ताकि मम्मा को दूसरे कामों के लिए टाइम मिल सके. अब मम्मा डैड दोनों मुझपर ध्यान देंगे तभी तो मेरी परवरिश अच्छे से होगी.   
मुझे लगता है सभी  डैड को मेरे डैड से कुछ सीखना चाहिए. मेरे डैड मेरा उतना ही ध्यान रखते है जितना मम्मा. शायद इसलिए मैंने पहला वर्ड डैड बोला है.  
ओके दोस्तों अब मै जाता हूँ कही मम्मा मेरे डैड पुराण से और न नाराज़ ही जाये मै उनको मनाता हूँ तब तक आप बताइए कि मै और मेर डैड आपको कैसे लगे




Friday, April 29, 2011

मेरी पहली होली

हेलो दोस्तों

मैंने कहा था न की मै अपनी पहली होली  की यादें आपके साथ बाटूंगा ,तो हाज़िर हूँ मै. हाँ कुछ ज्यादा ही लेट हो गया मै अपनी यादों को समेटने में पर जब आप सीरियल में हफ़्तों बाद तक होली देख सकते या यूँ कहूँ की झेल सकतें है तो मै तो आपका प्यारा दर्श हूँ और ये मेरी पहली होली थी तो थोड़ा तो adjust कर ही सकते है न .


इस बार मैने होली मेरठ में मनाई. मम्मा-डैडी के frd  राहुल अंकल और प्रियंका आंटी के यहाँ. उनके घर पर मेरी प्यारी बहन लावण्या भी है. हम प्यार से उसे लवी बुलाते है.
 लवी और मेरा साथ कुछ हटकर ही था 


कभी मै रोता तो लवी हँसती


और कभी लवी रोती तो मै हँसता

  ऐसे ही हमारा टाइम पास होता था.फिर मै  थककर सो जाता था

वहा राहुल अंकल के landlord भी थे. 
 उन्होंने दो दिन में मुझे इतना प्यार दिया की मेरा तो वहा से आने का मन ही नहीं हो रहा था.वैसे भी मै और मेरे जैसे और भी बच्चे जो मेट्रो सिटी में रहते है वो नानी नाना, दादा दादी के ऐसे प्यार के लिए तो तरसते ही रहते है. ऐसे में कोई उन अंकल आंटी जैसा प्यार करने वाला  मिल जाये तो तो किसका मन करेगा ऐसी जगह से आने का.
ये है अंकल आंटी के बेटे .एक  मज़े की बात बताऊँ मैंने उनके बेटे को उसके ही कमरे से भगा दिया था. बस मै उसको देखकर रोने लगता और सब मिलकर उसको कहते तू बाहर जा, बच्चे को रुला रहा है. सच बड़ा मज़ा आया था.वैसे he is very cool gye .

ये है आंटी की बेटी. ये लवी को बहुत प्यार करती है. मुझे ये देखकर लवी से जलन होती थी. फिर मैंने सोचा मेरी ही तो बहन है और मुझेसे छोटी भी है पूरे १३ दिन सो उसका हक है ज्यादा प्यार पाने का.
खैर होली की बात करते है. हमने जमकर होली खेली. 
  सबने मुझे और लवी को रंग लगाया.हमारी पहली होली का रंग. मज़ा आ गया.


वहा मै झूले पर बैठा . 



टब में नहाया 


वाकर चलाया 

 ये सब मैंने पहली बार किया 
पेपर भी पड़ता रहा ताकि दुनिया की खबरों से अनजान न रहूँ
मेरठ का हर लम्हा मेरे लिए यादगार लम्हा है जिसको मैं कभी नहीं भूल सकता.

इस बार  इतना ही क्योंकि एक आंटी ने कहा था की मेरी पोस्ट लम्बी हो जाती है.क्या करूँ आंटी नया हूँ न इस लाइन में धीरे-धीरे परिपक्व हो जाऊंगा. बस आप लोगों का साथ और प्यार चाहिए.  

Sunday, April 10, 2011

मैं गांधी को नहीं अन्ना को जानता हूं

हेलो दोस्तों
आज मै अपने मूड से हटकर कुछ संजीदा मसलों पर आपसे बात करने आया हूँ 

सुना है भारत में जन क्रांति हुई है, वह भी एकदम गांधी जी की स्टाइल में। और तो और मैंने यह भी सुना कि सत्याग्रह की जीत फिर एक बार हुई। तो मैंने भी सोचा कुछ जानना चाहिए इसके बारें में। मम्मा-डैडी तो 5 अप्रेल से ही इस बात की चर्चा कर रहे थे कि चलो कोई तो है जो भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा सकता है। फिर मैंने मम्मा के साथ टीवी देखना शुरू किया और तब मुझे पता चला कि आज के गांधी अन्ना हजारे हैं। मैं तो क्या मम्मा भी इससे पहले उनके बारे में कुछ नहींजानती थीं पर अब तो पूरा देश ही नहींविदेशी भी न सिर्फ अन्ना को जानते हैं बल्कि उनकी ताकत को भी पहचानते हैं। 

आखिरकार 72 वर्षीय अन्ना का अन्न त्याग काम आया और सरकार को उनके सामने झुकना पड़ा। सुना है कि 1969 से लोकायुक्त की आस लगाये बैठे भारत में 1969 से 2008 तक लोकपाल विधेयक संसद में नौ बार पेश किया जा चुका है लेकिन अभी भी लोकपाल अस्तित्व में आने की बाट जोह रहा है। हालांकि इस मामले में राज्य सरकारें ज्यादा सक्रिय निकली और देश के अधिकांश राज्यों में आज लोकायुक्त का पद राज्यों की शोभा में चार चांद लगा रहा है। लेकिन केन्द्र में इस मामले में अभी भी एकराय नहीं बन पायी है। 43 साल से अटके पड़े लोकपाल बिल को लागू करने में मनमोहन सिंह सरकार की असमर्थता सिर्फ एक राजनैतिक विवशता नहीं है बल्कि भ्रष्टाचार के व्यवस्था की नस नस में समाये होने से जुड़ी स्वीकार्यता भी है। खैर अब बन जाएगी ऐसी आशा है और अगर नहींबनी तो अन्ना फिर आंदोलन करेंगे। गांधीवादी अन्ना हजारे के अनशन के सर्पोट में पूरे देश में हजारों प्रदर्शन ,केंडल मार्च और धरना प्रदर्शन हुआ। इसमें बुद्धिजीवी ,सामाजिक कार्यकर्ता भी शामिल थे। पर सबसे बड़ी बात थी कि क्रिकेट और पार्टियों की दीवानी मानी जाने वाली युवापीढ़ी भी उनके कदम से कदम मिला रही थी। आधुनिक तरीकों जैसे फेसबुक, ट्वीटर, ब्लाग आदि के जरिए उनका समर्थन कर रही थी जो सचमुच किसी बड़ी क्रांति से कम नहींथा।

आज मुझे गर्व हो रहा है कि मेरे सीनियर विश्व कप क्रिकेट के अलावा भी कई बातों पर अपनी गहन नजर रखते हैं और समय आने पर अपनी पूरी शक्ति के साथ उठ खड़े होते हैं क्योंकि उनका मकसद सिर्फ हंगामा खड़ा करना नहींहैं वो तो तस्वीर बदलना चाहते हैं। आज यह बात साबित हो गई कि भारत की युवापीढ़ी न तो बेवकूफ है और न ही गैरजिम्मेदार। उनको पता है कि अपनी एनर्जी को कब और कहां लगाना चाहिए। मैं उनसे काफी कुछ सीखने को बेताब हूं। अन्ना की जीत से सरकार को या यूं कहें कि भ्रष्ट सरकार को एक सबक जरूर मिला होगा कि अब भी भारतीय खून में चिंगारी बाकी है जो कभी भी ज्वालामुखी बन उनको जला सकती है। बस उनको अन्ना जैसे एक मार्गदर्शक जरूरत है।

मैं तो काफी खुश हूं कि मेरे जन्म के बाद यह हुआ। अब मुझे किताबों से पढक़र सत्याग्रह का मतलब नहींसमझना पड़ेगा जैसा कि मेरे मम्मा-डैडी और उनके दोस्तों को समझना पड़ा था। समझे क्या थे बस पढ़ लिया था। सत्याग्रह जैसे शब्द पर उनको कोई  भरोसा नहीं था।
थैंक्स अन्ना मुझे, मेरे दोस्तों को, मेरे मम्मा-डैडी और उनके दोस्तों को भी सत्याग्रह की मीनिंग बताने के लिए और इस देश को कुछ हद तक बचाने का प्रयास करने के लिए। अब मै गर्व से कह सकता हूँ कि मै गाँधी को नहीं जानता तो क्या हुआ मै उनके अनुयायी अन्ना और उनके सत्याग्रह को जानता हूँ वो भी प्रत्यक्ष. प्रमाण के साथ.