Wednesday, August 14, 2013
Thursday, May 30, 2013
माय नेम इज अत्तापट्टी देमागम
स्कूल चले हम .. ... ... ... ... ... ..
हेलो दोस्तों
मै काफी दिनों बाद आप से मुखातिब हो रहा हूँ तो क्यों न एक बार फिर से आपको अपना परिचय दे दूँ
माय नेम इज अत्तापट्टी देमागम यानि अथर्व देवांगन
इस बार तो मैंने सच में हद ही कर दी आप लोगो से कितने दिनों से दूर हूँ। पर क्या करूँ मेरे जीवन में भी इस दौरान काफी बदलाव आ गए। मेरा नाम भी बदल गया है क्योंकि अब मै स्कूल जाने लगा हूँ।
स्कूल में मेरा नाम है अत्तापट्टी देमागम यानि अथर्व देवांगन यानि आपका दर्श। अरे भई अथर्व स्कूल का नाम है।मेरे स्कूल का नाम है नीओ किड्स जो मुझ जैसे छोटे बच्चों का स्कूल है यानि प्ले स्कूल है।
जब पहले दिन मै स्कूल गया थो काफी हैरान परेशान था कि मम्मा डैडी मुझे घुमाने का बहन बनाकर ये कहा ले आये.

सच कहूँ तो उस दिन तो मुझे बिलकुल भी मज़ा नहीं आया
पर धीरे धीरे अब मुझे स्कूल जाना अच्छा लगने लगा है।
जैसा कि आप देख रहे है मेरे स्कूल में चार कलर की यूनिफार्म है। आपको भी पता है कि ये ठाट बस प्ले स्कूल में हो सकता है। उसके बाद तो एक ही रंग की बोरिंग सी यूनिफार्म बारह सालों तक पहननी है।
वहां मैं काफी कुछ सीख रहा हूँ जैसे
व्हाट इज योर नेम ?
माय नेम इज अत्तापट्टी देमागम
व्हाट इज योर मदर्स नेम ?
नीमल देमागम
व्हाट इज योर फादर्स नेम ?
दिन देमागम
और हा मैंने abc भी सीखी है।
साथ ही पोयम, पेंटिंग, थम्ब एक्सप्रेशन एंड सिंगिंग भी।
इस पिक को देखकर आप ये मत सोचिये मै भी दूसरे बच्चों की तरह कार्टून का दीवाना हूँ। मै कार्टून बिलकुल भी नहीं देखता हूँ। अब स्कूल जाने लगा हूँ तो न्यूज़ से अपडेट रहना पड़ेगा न
अरे हाँ मैंने मम्मा की पिक्स भी ली है है उनके मोबाईल से
अब डैडी की कला का कुछ नमूना तो मै भी दिखाऊंगा ही न
मम्मा के हाथ में टैटू दिखा वो मेरा नाम है दर्श इससे साबित होता है की मम्मा मुझसे कितना प्यार करती है। मम्मा मै भी बड़ा होकर आपके नाम का टैटू बनवाऊंगा अगर तब भी इसका फैशन रहा तो
चलो इस बार इतना ही पर इस वादे के साथ जा रह हूँ कि अब आपसे ज्यादा दिनों तक दूर नहीं रहूँगा।
ओके बाय।

Thursday, October 4, 2012
मेरा हैप्पी वाला बर्थडे
हेल्लो दोस्तों
इस बार आपसे रूबरू होने में थोडा वक़्त लग गया क्योंकि मै थोडा बिजी था। अब ये मत पूछना कि कहाँ बिजी था क्योंकि ये तो मै भी नहीं बता सकता कि कहा बिजी था।पर सारा दिन काम काफी रहता है मुझे। अब मै कुछ लम्बा हो गया हूँ तो मेरी हद बढ़ गई है। अब आप पूछेंगे कि किस चीज़ कि तो मम्मा कहेगी कि शैतानियों की और मै कहूँगा मेरे खोजी दिमाग की।
खैर ये सब तो चलता ही रहेगा। अभी तो मै आपके साथ अपने बर्थडे की खुशियाँ बांटने आया हूँ। जैसा कि आप सब जानते है 13 सितम्बर को मेरा हैप्पी वाला बर्थडे था। इस बार तो मज़े ही मज़े किये मैंने अपने बर्थडे पर।
सबसे पहले तो मैंने पूरे रेस्टोरेंट का जायजा लिया ताकि मेहमानों को किसी तरह कि शिकायत न रहे आप सभी तो जानते ही है कि ये सारे काम मै ही करता हूँ।
इसके बाद मेरे सरे गेस्ट आने लगे जैसे aushi दीदी, लवी, समीर बाबू

और मम्मा डैडी के ढेर सारे फ्रेंड
फिर आया मेरा केक
मेरे दूसरे बर्थडे का टेस्टी केक।

अब पहले बर्थडे का पहला तो मुझे याद नहीं पर इस बार का याद रहेगा मैंने केक काटा
इसके बाद सबने मुझे केक खिलाया
मम्मा ने
डैडी ने
नानी ने
फिर हुआ मेरा फोटो सेशन । सब के साथ बारी बारी क्योंकि मै उस दिन का हीरो जो था

ये है मेरी मम्मा के जिम के फ्रेंड
और ये है डैडी के ऑफिस के दोस्त
डॉली आंटी और समीर बाबू की मम्मा को आप जानते ही
ये है नेहा आंटी और अनुश्री आंटी
इस बीच मैंने खाने का जमकर आनंद उठाया।आप तो जानते है खाने के मामले मै आगे ही रहता हूँ
इस तरह मज़े मज़े में हमने सबको विदा किया
फिर घर आकर पार्टी को याद भी किया सच बड़ा मज़ा आया
अरे हा राखी पर मै मेरठ भी गया था लवी से राखी बंधवाने
लवी ने मुझे राखी बंधी और मैंने उसको गिफ्ट दिया
मम्मा डैडी और प्रियंका आंटी और राहुल अंकल कह रहे थे की हम बड़े हो गए है। अरे कोई इन लोगो को समझाए बच्चे समय के साथ बड़े ही तो होंगे न। कमाल करते है ये बड़े भी .
चलिए आज के लिए काफी हो गया जल्दी ही फिर आता हूँ अपनी दुनिया के कोने कोने की खबर लेकर
तब तक बाय बाय

Subscribe to:
Posts (Atom)

.jpg)

.jpg)